विमल गुटका बेचने में बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ हुए शामिल: बॉलीवुड एक्टर्स को शायद इतना पेमेंट मिल रहा है की एक के बाद एक नए बॉलीवुड एक्टर विमल पान मसाला बेचने के लिए तैयार है। पहले अजय देवगन फिर शाहरुख खान, उसके बाद अक्षय कुमार और अब टाइगर श्रॉफ भी विमल गुटका बेचने कि लाइन में शामिल हो गए है। क्या इस तरह के एक्टर्स को कोई अपना रोल मॉडल बना सकता है।
क्या इन लोगों के पास पैसों की इतनी तंगी आ गई है की आज इन्हे गुटका बेचना पड़ रहा है। और लोग भी इन्ही एक्टर्स के लिए पागल हुए रहते है। शाहरुख खान का जन्मदिन हो तो लोग उसके घर के आगे इतनी भीड़ कर देते है की जैसे वो कोई भगवान हो, लोगो को समझना चाहिए की ऐसा कुछ भी नही है, वो सिर्फ पैसों के लिए काम करते है और जरूरत पड़े तो गुटका भी बेच लेते है।
ये कुछ भी नही है केवल गुटका बेचने वाले लोग है। ये आप को डिसाइड करना है की ये सब सही है या गलत है। अक्षय कुमार के तो वैसे भी दिन खराब चल रहे है, वो एक के बाद एक फिल्म फ्लॉप दिए जा रहे है।
मैं तो कहता हु की बॉयकॉट करो ऐसे गुटका बेचने वाले स्टार्स को ।